धनबाद: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट की छत से गिरकर 40 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। मृतका गिरीडीह की रहनेवाली थी। एक सप्ताह पूर्व अपना इलाज कराने बरवाअड्डा अपने एक रिश्तेदार के घर आयी थी। ट्रिनिटी गार्डन अल्पलाइन के पांचवे फ्लोर पर उनके रिश्तेदार का फ्लैट है। घटना शनिवार सुबह की है।
मृतका के परिजनों के अनुसार मृतका दीपाली जैन अपने पिता के साथ सुबह छत पर धूप में बैठी थी और उनके पिता डॉक्टर के पास जाने के लिए अपने रूम में आकर तैयार हो रहे थे। तभी वह छत से नीचे गिर गई।